राजसमन्द / पसुन्द पंचायत के मोरचना ग्राम में बिरसा मुंडा जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम

 राजसमंद @बिरसा मुंडा जयंती पर भील समाज द्वारा निर्मल ग्राम पंचायत, पसुन्द के राजस्व ग्राम मोरचना में 15 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा की गई । सरपंच अयन जोशी ने बताया कि इस मीटिंग में भील समाज के वरिष्ठ गण के साथ बैठकर कार्यक्रम की राण नीति बनाई गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति द्वारा जिम्मेदारी से सफल बनाने का निर्णय लिया गया । इस मीटिंग में कंवरलाल भील सरपंच सिंदेसर कला, मदनलाल भील सरपंच लापस्या, जगदीश चंद्र भील जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि, छोगालाल अध्यक्ष, बद्रीलाल, लालूराम, देवीलाल, राजू, झालूराम के आने विचार व्यक्त किये ।  सरपंच जोशी ने वार्ड पंच प्रतिनिधि लोकेश भील, पूर्व वार्डपंच दुर्गालाल भील, मदन भील को समाज द्वारा आयोजित मीटिंग में बुलाकर इतना सम्मान देने के लिए समस्त समाज का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके इस कार्यक्रम की सफलता की गूंज उच्च स्तर तक प्रभावित हो ।  इस दौरान मांगीलाल भील, नानालाल भील, मनोहर लाल, किशन लाल, कालू लाल, गोपाल भील, भगगलाल, गोवर्धन, भीमराज , नरेश आदि मौजूद रहे । 

Categories