Breaking News

जयपुर / जिला कलेक्टर ने नौनिहालो को दवा देकर किया कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला कलेक्टर ने नौनिहालो को दवा देकर किया कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ
Rajsamand today ✍️✍️ September 04, 2023 09:51 PM IST


वंचित बच्चो और किशोर - किशोरीयों को 11 सितम्बर को खिलाई जायेगी कृमि नियंत्रण की दवा

राजसमंद, 04 सितम्बर। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिला मुख्यालय पर स्थित इंदिरा कॉलोनी आंगनबाड़ी केन्द्र पर नौनिहालो में कृमि मुक्ति की दवा पिलाकर कर किया। इस अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकार डॉ सुरेश मीणा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता, उपनिदेशक आईसीडीएस नंदलाल मेघवाल उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर को जानकारी देते हुए कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया की जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रो, सभी राजकीय व निजी विद्यालयो, मदरसो, तकनिकी संस्थानो, उच्च शिक्षण संस्थानो में बच्चो और किशोर - किशोरीयो को एक साथ कृमि मुक्ति करने के लिये एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा तथा अन्य शिक्षण संस्थानो पर शिक्षको द्वारा एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जा रही है।
उन्होंने बताया की जिले में कृमि मुक्ति दिवस के तहत 1 से 19 वर्ष के लगभग 8 लाख 56 हजार 327 बच्चो और किशोर - किशोरीयों को लक्षित किया गया है। जो बच्चे और किशोर - किशोरीयां दवा खाने से वंचित रह जायेंगे  उनको 11 सितम्बर को मॉपअप दिवस आयोजित कर दवा खिलाई जायेगी

RELATED NEWS