Breaking News

कुम्भलगढ़ / 31 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

31 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
Rajsamand today ✍️✍️ केशु लाल पालीवाल November 18, 2022 06:04 PM IST

राजसमंद @चारभुजा: 31 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को गढ़बोर तहसील की खरनोटा पंचायत का केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जवारिया में प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में चार खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वालीबॉल, स्पीड बॉल ,टेनिस वॉलीबॉल, शतरंज खेल आयोजित हो रहे हैं। उद्घाटन पर मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ के उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ थे। उन्होंने बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमे अनुशासन व मर्यादित जीवन जीने की सीख देते हैं। इससे बालकों में भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बालकों से कहा कि वे जिले का गौरव बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखारने का काम करें। वही जिला प्रमुख  रतनीदेवी जाट ने विद्यालय की चारदीवारी के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की अनुशंसा पर 7 लाख दिलवाने की घोषणा की। वही कुंभलगढ़ की प्रधान कमला दसाणा ने विद्यालय में 5 लाख की सहयोग राशि दिलवाने की घोषणा की। स्वागत व आभार केंद्रा अध्यक्ष रतनलाल ढेबाणा ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की 56 टीमों के 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन मैच वालीबॉल का दुदालिया वर्सेस दरीबा माइंस के बीच हुआ जिसमें दरीबा माइंस ने मैच जीता। मंच पर तहसीलदार दिनेश आचार्य , उप प्रधान शांतिलाल भील, भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशन लाल पंचोली, पंचायत समिति सदस्य गणपत सिंह सोलंकी ,सरपंच मीरादेवी, समाजसेवी सोहनलाल गुर्जर, वाक् पीठ के अध्यक्ष किशन सिंह चुंडावत ,उपसरपंच प्रकाश चंद्र जैन, कुबेर सिंह सोलंकी ,एसएमसी अध्यक्ष शंभू सिंह सिसोदिया ,मांगीलाल गुर्जर, अंबा लाल गुर्जर, कविता चौधरी ,बाबू भाई सुथार व जनरल रेफरी जय सिंह शेखावत उपस्थित थे। 

 

RELATED NEWS