Breaking News

राजस्थान / नये जिले ब्यावर में पासपोर्ट कार्यालय खोला जाए - सांसद दीया कुमारी

नये जिले ब्यावर में पासपोर्ट कार्यालय खोला जाए - सांसद दीया कुमारी
Rajsamand today ✍️✍️ September 20, 2023 05:45 PM IST
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा पत्र
 
राजसमन्द। सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनके संसदीय क्षेत्र में सम्मिलित नये जिले ब्यावर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है। 
 
सांसद दीया कुमारी ने पत्र में कहा कि ब्यावर से हजारों लोग हर साल विदेश में व्यवसाय, नौकरी और पर्यटन के लिए जाते हैं। क्षेत्र की घनी आबादी और क्षेत्रफल को देखते हुए नए जिले ब्यावर में पासपोर्ट कार्यालय की महती आवश्यकता है।
सांसद ने कहा कि आने वाले लोकसभा सत्र के दौरान इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री से मुलाकात भी करेगी। 
 
गौरतलब है कि राजसमंद संसदीय क्षेत्र में  पहले राजसमंद, नागौर, पाली और अजमेर जिले आते थे। अब अजमेर के स्थान पर ब्यावर जिला संसदीय क्षेत्र का हिस्सा बन गया है।

RELATED NEWS