Breaking News

राजसमन्द / रणनीती बनाकर सभी परिवारों का पंजीयन चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में करवायें - डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा सीएमएचओ

रणनीती बनाकर सभी परिवारों का पंजीयन चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में करवायें - डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा सीएमएचओ
Rajsamand today September 30, 2022 08:23 PM IST

राजसमंद,। अपने गांव व वार्ड में सभी परिवारो का पंजीयन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में करवाने के लिये आप सभी को दी गई वंचित परिवारो की सूची के अनुसार संपर्क करे और साथ ही गांव के प्रभावशाली व्यक्तियों, सरपंच एवं अन्य लोकसेवको की सहायता लेकर परिवार के मुखिया को समझायें की योजना में जुड़ने से बिमारी के इलाज पर एक भी रूपया खर्च नही होगा और गुणवत्तापूर्ण उपचार हो सकेगा। यह निर्देश सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने खमनोर में चिरंजीवी ग्राम सभा लेकर आयोजित हो रही सैक्टर बैठक में दिये।
उन्हांेने कहा की हमे लोगो को 850 की मामूली प्रिमियम के लिये प्रेरीत करना है तथा बताना है की इससे आपको वर्षभर पूरे परिवार को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। गंभीर बिमारीयों एवं दुर्घटनाओं के कारण मध्यम वर्गीय परिवार को आर्थिक सकंट का सामना करना पड़ती है तथा मेहनत से कमाई पूंजी इलाज में खर्च हो जाती है इसलिये हम सभी स्वास्थ्य विभाग जुडे़ कार्मिको एवं लोकसेवको का दायित्व है की योजना की जानकारी देकर उनको चिरंजीवी योजना में जोड़े।  
उन्होंने गांव वार आशाओं से शत प्रतिशत परिवारो को जोड़ने के लिये उनकी कार्ययोजना तथा रणनिती के बारे में विस्तार से चर्चा करी तथा आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया की प्रत्येक ग्राम पंचायत को न्यूनतम 100 पंजीयन तथा शहरो में वार्ड को 50 पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। हमे 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा का पूरा लाभ उठाना है तथा अधिक से अधिक वंचित परिवारो से संपर्क कर उसी दिन हाथो - हाथ रजिस्ट्रेशन करवाना है।
बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार एवं सीएचसी खमनोर के प्रभारी डॉ कुलवीर सिंह रावत उपस्थित थे। जिले के 63 स्थानो पर सैक्टर स्तरीय बैठको का आयोजन पूरा हो गया है जिनमे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को ग्राम स्तरीय लोकसवको, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य मित्रो का आमुखीकरण किया गया तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मंे शत प्रतिशत पंजीयन के लिये रणनीती बनाई गई ।

RELATED NEWS