Breaking News

राजसमन्द / जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु जन भागीदारी आवश्यक - जिला कलक्टर

जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु जन भागीदारी आवश्यक - जिला कलक्टर
Rajsamand today February 18, 2026 09:55 PM IST

 

राजसमंद : जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु हमे सभी सम्बन्धित विभागो के साथ ही इस कार्यक्रम में जन भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही हमे आमजन को अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने के लिये प्रोत्साहित करना होगा जिससे टी.बी मरीजो को पोषण सहायता उपलब्ध हो सके। यह दिशा निर्देश जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत सरकारी व निजी चिकित्सको एवं सम्बन्धित विभागो के अधिकारीयों के साथ आयोजित एक बैठक में दिये।

उन्होंने कहा की उपचार व पोषण सहायता के साथ ही टी.बी मरीजो को मानसिक सम्बल भी प्रदान करना भी आवश्यक है जिससे वे इस बीमारी से जल्द ठीक हो सके । जिला कलक्टर ने समस्त विभागो के अधिकारीयो को निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजो को सहायता उपलब्ध करवाने का यह पुनित कार्य करने के करने हेतु निर्देशित किया । जिला कलक्टर महोदय ने समस्त अधिकारीयों एवं निजी चिकित्सको को टीबी मुक्त राजसमंद कि प्रतिज्ञा दिलवाई ।

        बैठक में सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने जानकारी दी की टी.बी. मुक्त अभियान के तहत देश को टी.बी. मुक्त कराने में आम जन की भागीदारी जरूरी है। जागरूकता बढाते हुए जन सहभागीता के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने निजी व सरकारी चिकित्सा संस्थानो के प्रभारीयों से सरकार के द्वार टीबी के क्षेत्र में संचालित समस्त गतिविधियों में जिले को राज्य मंे अव्वल लाने हेतु आवाह्न किया।

     जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रामनिवास जाट ने पीपीटी के माध्यम से टी.बी उन्मुलन कार्यक्रम की जानकारी तथा वस्तुस्थिती से सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारीयों एवं चिकित्सा अधिकारीयों को अवगत करवाया तथा आगामी रणनिती को सांझा किया। बैठक में सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी, निजी चिकित्सा संस्थानो के चिकित्सक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजसमंद एवं नाथद्वारा,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण , खंण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी आमेंट, देलवाडा एवं रेलमगरा , चिकित्सा अधिकारी क्षय निवारण केन्द्र एवं क्षय उन्मुलन कार्यक्रम के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।  

RELATED NEWS