आमेट / प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई को लेकर हिंदू समाज ने दिया ज्ञापन जताया आक्रोश
गौ संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम मे संशोधन और सरकार के दोहरे रवैये के आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद और स्वंय सेवकों ने आज आमेट उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शनकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संतों सहित हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदर्शन के दौरान गौं संरक्षण के नाम से आये बजट को अन्य स्थानों पर खर्च करने से नाराज संत समाज ने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिये सरकार ने यह प्रकल्प शुरु किया था। जिसका सरकार दुरुपयोग कर रही है जबकि गौ माता को संरक्षण नही मिल पा रहा है। वहीं गढबोर मे जलझूलनी एकादशी पर प्रशासन की मौजूदगी मे परंपराओं के निर्वहन के लिये सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए शाही सवारी निकालकर दूधतलाई तक ले जाया गया। इसके बाद अलसुबह ठाकुरजी को फिर से मंदिर मे लागकर विराजित किया गया। लेकिन सभी नियमों की पालना के बावजूद प्रशासन ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। जबकि राजनगर मे मौलाना की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की। प्रशासन के इस दोहरे रुख के चलते हिन्दू समाज मे जोरदार आक्रोश है। इस पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।