राजसमन्द / चिकलवास में राजऋषि सरसलजी महाराज की जन्मजयंती का भव्य आयोजन,
रुद्राभिषेक यज्ञ, सरसल जी सर्कल भूमि पूजन सहित भव्य शोभायात्रा रही आकर्षण
पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड द्वारा चिकलवास में राज ऋषि सरसलजी पुरोहित की जन्म जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया तथा भव्य शोभायात्रा निकालकर विभिन्न झांकियों के साथ सभी समाजजन ने आनंद उठाया। पालीवाल ब्राह्मण महासभा राजसमंद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा ने बताया कि सरसलजी महाराज का चिकलवास में तपस्थली एवं पालीवाल ब्राम्हण जाति बंदी का केंद्र होने से तथा पालीवाल समाज की विभिन्न उपजाति पालीवाल मेनारिया नागदा पानेरी बागोरा आदि जो एक ही मूल के है उन सभी का 735 वर्ष प्राचीन तीर्थ उद्गम जाति केंद्र चिकलवास में होने से सभी श्रेणियों के पालीवाल के समाजजन ने सामुहिक रूप से चिकलवास में भव्य आयोजन कर राजऋषि सरसल जी पुरोहित की जन्मजयंती को धूमधाम से मनाया गया।
पालीवाल ब्राम्हण महसभा राजसमंद किशन पालीवाल मोरवड ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम रूपलाल नाथूलाल जोशी शिशोदा मुकेश पुरोहित सायों का खेड़ा के सानिध्य में नदी किनारे प्राचीन सरसलजी महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया व समाजजन के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना हेतु यज्ञ किया गया। तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में सरसल जी महाराज सर्कल निर्माण के लिये पूर्व विधायक मावली एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी महामंत्री भंवरलाल बाबूजी, संस्थापक संयोजक घनश्याम पालीवाल संरक्षक श्यामलाल जोशी दडवल कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पुरोहित नाथद्वारा ,12 खेड़ा पालीवाल समाज पूर्व अध्यक्ष माधव लाल सेमटाल, कपिल पालीवाल पूर्व सरपंच की उपस्थिति में सभी समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभी सर्वेश्वर महादेव मंदिर राधे राधे आश्रम पर पहुंच कर महालक्ष्मी म्युजिकल ग्रुप धोइन्दा द्वारा भक्तिमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया । जिसमे कलाकार महेश पालीवाल साकरोदा ओर बाल कलाकार की प्रस्तुति का सभी ने आनन्द के साथ लुत्फ उठाया।
आयोजन समिति के प्रकाश गोपाल अशोक गोपाल रामचंद्र मदन पुरोहित इत्यादि ने बताया कि सुंदरकांड के बाद भरत पालीवाल गीता स्टूडियो शंकरलाल पुरोहित अध्यक्ष 44 श्रेणी पालीवाल समाज गोपाल पालीवाल जिला उपाध्यक्ष महासभा, कार्यकारी अध्यक्ष केशुलाल पालीवाल लखावली, उदयपुर अध्यक्ष डॉ बी एल हीरावत, बड़ा पालीवाल समाज अध्यक्ष हगामीलाल पालीवाल,24 श्रेणी पालीवाल महामंत्री भगवतीलाल धर्मेटा, मेनारिया समाज पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया,16 खेड़ा पालीवाल समाज पूर्व अध्यक्ष ईश्वर लाल जोशी पूर्णशंकर चंदेसरा महासभा सह संयोजक भरत पालीवाल डिप्टी के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी तथा शोभायात्रा में सरसल ऋषि, महादेव की झांकिया ओर प्रभु श्रीनाथ कीर्तन मंडल की प्रस्तुतियों को देखने समाज जन के साथ साथ आम जन की भारी संख्या रही। तथा सभी लोगो में काफी उत्साह और उमंगता नजर आयी। सबसे आगे बैंड की मधुर धुन पर शोभायात्रा में सभी समाजजन के लोगो ने नाचते झूमते हुए और गाते हुए पूरे आनन्द उल्लास के साथ यात्रा को रोचक बनाया। कार्यक्रम के अंत मे शोभायात्रा के साथ सभी लोग चारभुजा मंदिर पहुँच कर सरसल जी ओर चारभुजा नाथ की महा आरती की गई।तत्पश्चात समाज बंधुओ मातृशक्ति की सामूहिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । सभी इस कार्यक्रम के सहयोगार्थ रहे समाज के बंधुओ व पदाधिकारीयों का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पुरोहित नाथद्वारा कोषाध्यक्ष दुर्गाशंकर कुंठवा ने बताया कि कार्यक्रम में महासभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गिरिजाशंकर मंडा, कार्यालय मंत्री देवीलाल पालीवाल, सामाजिक चेतना जागरण मंत्री कैलाश जोशी केलवा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल पालीवाल केलवा सचिव संजय पालीवाल केलवा, युवा सह संयोजक राजेश पालीवाल बड़ा भानुजा, सचिव नरोत्तम पालीवाल डिप्टी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामचंद्र पालीवाल, महिला मंत्री तारा देवी उदयपुर,44 श्रेणी से सेवाराम बागोरा महामंत्री, उमेश जोशी कोषाध्यक्ष, विष्णु पालीवाल शिक्षा मंत्री, भगवानलाल दवे, नंदकिशोर पुरोहित, अनोखीलाल बागोरा, भवन निर्माण मंत्री महेश पालीवाल, 44 श्रेणी राजसमंद चौखला अध्यक्ष भवानीशंकर पालीवाल मंत्री एडवोकेट राकेश पालीवाल, बागोल चौखला अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, नवयुवक मंडल मेवाड़ अध्यक्ष जगदीश पालीवाल बागोल, नवयुवक मंडल मंत्री कपिल पीपरड़ा सुंदरलाल नवनीत प्रेमशंकर पुरोहित कुंठवा, हीरालाल जोशी दड़वल, देवीलाल साकरोदा, प्रकाश सत्यनारायण सुन्दरचा,24 श्रेणी से कोषाध्यक्ष बसंत पालीवाल,कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण पालीवाल कैसुली, उपाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल रिंछेड़ युवा संयोजक मनोज पालीवाल गिरीश पालीवाल, धोइंदा नवयुवक मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, युवा ब्रह्मशक्ति से गिरिराज व्यास , नाथूलाल मोरना,सत्यनारायण पालीवाल कैलाश पालीवाल मंदार, सत्यनारायण पालीवाल मोरवड़ भंवरलाल,राजकुमार,मदन काका, जगदीश, किशनलाल, सुरेश, मोहनलाल केलवा, सह मंत्री गणेश व्यास सोहन जोशी मंडोल, सह मंत्री भंवरलाल लक्ष्मीलाल बागडोला,बड़ा पालीवाल से नायब तहसीलदार अमृत पुरोहित, भाजपा जिला प्रवक्ता नरबदा शंकर पालीवाल, एडवोकेट नरोत्तम पालीवाल, धर्मेश डिप्टी, लक्ष्मीलाल कोशिवाड़ा, मेनारिया समाज से डॉ मुकेश मेनारिया, प्रोफेसर रामलाल मेनारिया, एडवोकेट रूपलाल पालीवाल,16 खेड़ा से डॉ गेहरीलाल शास्त्री, गायत्री परिवार से मुकेश राही प्रवीण बागोरा, इत्यादि गणमान्य सहित पूरे मेवाड़ क्षेत्र से समाज बंधुओ मातृशक्ति उपस्थित रहे।