आमेट / पुलिस ने मार्बल कटर पर जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार
राजसमंद एसपी के निर्देश पर लाक डाउन के दौरान लोगों द्वारा जुआ खेलने की शिकायतों पर सख्त निर्देश दिये गये है। वहीं आज आमेट थाना पुलिस ने मार्बल कटर पर जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से सत्रह हजार बीस रुपये की राशि बरामद की है। थानाधिकारी मुकेश खटीक ने बताया कि जरिये मुखबीर पुलिस को सूचना मिली थी कि मार्बल कटर पर थप्पीयों के बीच कुछ लोग छिपकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे है। इस पर योजना बनाकर पुलिस की टीमों ने चारों तरफ से घेरा डालकर दबिश दी तो मौके पर ताश पत्ते,नगदी और आरोपी बरामद हुए। पुलिस ने 13 आरपीजीओ जुआ एक्ट मे मामला दर्जकर अनुसंधान शुरु कर दिया है।