देश / कोरोना वायरस के बारे में सब कुछ जानें यहाँ: सूचनाएँ, जानकारियाँ, लिंक्स, हेल्पलाइन नंबर्स और संक्रमित लोगों की संख्या

भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 141 मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ितों में 25 विदेशी नागरिक हैं। उत्तराखंड में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर कर्मचारियों को ऑफिस में बुलाया जाए। वहीं, बेंगलुरु में दो नए केस मिलने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 141 हो गई है। इनमें 25 विदेशी हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही भारतीय सेना का एक जवान भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना की वजह से कई बड़े और छोटे शहरों में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और लॉकडाउन घोषित कर दिए जा चुके हैं। स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाहॉल बंद कर दिए गए हैं ।

यह भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़ों पर आधारित हैं। विश्वभर के अन्य आँकड़े worldometers(डॉट)info से लिए गए हैं।
कोरोना वायरस से समान्धित हेल्पलाइन नम्बर – +91-11-23978046
टोल फ्री नम्बर – 1075
हेल्पलाइन मेल आईडी – ncov19[at]gov[dot]in

Categories