कुम्भलगढ़ / परशुराम महादेव मेला: कानून एवं व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामचरन शर्मा ने एक आदेश जारी कर परशुराम महादेव मेले 1 से 3 अगस्त के मध्यनजर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये उपखंड मजिस्ट्रेट कुंभलगढ़ को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसके साथ ही तहसीलदार कुंभलगढ़, को मेला स्थल पर 1 से 3 अगस्त तक को मेला समाप्ति तक व तहसीलदार गढ़बोर को परशुराम महादेव मेला स्थल पर मेला समाप्ति तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।