नाथद्वारा / खमनोर के लिये 20 व रेलमगरा के लिये 13 पनघटों की स्वीकृत
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी के प्रयास रंग लाएं
राजसमन्द 21 मई। विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ. सी.पी. जोशी के प्रयासों से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में उनकी अनुशंसा के आधार पर खमनोर के लिए 20 व रेलमगरा में 13 सौर ऊर्जा आधारित पनघट योजना की स्वीकृति जारी की गई है।
यह जानकारी एक्सईएन विनोद बिहारी ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा जिसमें ब्लॉक के खमनोर की ग्राम पंचायत बागोल के बलरा, बिजनौल बांको का गुड़ा, फतेहपुर के चारणें की मदार ( कांट भील बस्ती) व कामा (छापर भील बस्ती), घोड़च के उधान की भील बस्ती, केसुली की ढाणा की भील बस्ती, केसूली के पीपलवास की रुपतलाई, कोठारिया के मोड़वा, नेगडिया के रटुंजना की मोरीया तलाई, सालोर के मोगाणा की धोली मंगरी, सायों का खेड़ा की खारवा, सेमा की काडा़ भील बस्ती, टांटोल की रुपजी का गुड़ा के ओड़ा का तालाब, उथनोल के डिगेंला के उन्ड़ा खेत, शिशवी के झारसादड़ी के बोरीवली भील बस्ती, कोशीवाड़ा के सार्दुला, उथनोल के जेतेला के मैना का गुड़ा, सालोर के रुपावली की भील बस्ती व इसके साथ ही रेलमगरा के चराणा की भील बस्ती के बावजी में सोलर पंप, बनेड़िया के नया कुंआ, चराणा के खटुकड़ा, धानेरिया के खेती खेड़ा, गवारड़ी के अमलावड़ी, मेन्दुरिया के भीलों की कुई, ओड़ा के अरड़किया की रडी बजांरा बस्ती, पीपली डोडीयान( बंजारा बस्ती) सादड़ी के करोलीया, मेणीयां, सांसेरा के छड़गा खेड़ी, भुरखेड़ा, सिंदेसर कलां में भ्सील बस्ती आदि में कुल तेरह सोलर पनघट की स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि इन सोलर पनघट योजना से यहां के आम जनों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।