नाथद्वारा / नाथद्वारा मे महिलाओं ने कोविड-19 के प्रति जागरुकता के लिये एक अनूठा तरीका
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर केन्द्र और राज्य सरकारें भरसक प्रयासों मे जुटी है वहीं आमजन भी अपनेस्तर पर सेवा और जागरुकता कार्य के लिये जुटे हुए है। राजसमंद के नाथद्वारा मे महिलाओं ने कोविड-19 के प्रति जागरुकता के लिये एक अनूठा तरीका ईजाद किया है। इन युवतियों और महिलाओं के समूह ने एक मेंहदी और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे केवल कोविड-19 के प्रति जागरुकता के संबधित संदेश दिये गये। इसमे मेंहदी से उकेरे चित्रों मे भी मास्क,सेनेटाईजर,सोशियल डिस्टेंसिंग के मैसेज दिये। इनका मानना है कि सोशियल डिस्टेंसिंग के लिये त्यौहारों पर लगायी जाने वाली मेंहदी मे भी यही संदेश दिये जाये। जिससे लोगों को बराबर यह बात याद रहेगी। इस वायरस को फैलने से रोकने मे यही नायाब तरीका कारगर साबित हो सकता है। प्रतियोगिता के दौरान जनप्रतिनिधीयों,शिक्षा विभाग, सहित विभिन्न क्षैत्र के अधिकारीयों ने निरीक्षण किया और इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।