नाथद्वारा / जिला कलक्टर पोसवाल ने किया भूमिगत विद्युत केबल कार्यों का निरीक्षण
राजसमन्द 28 अगस्त। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने आज शुक्रवार को नाथद्वारा में विभिन कार्यो का मौके पर निरीक्षण कर सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला कलक्टर पोसवाल ने नाथद्वारा शहर में विभिन्न स्थानों का घुमकर अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माणाधिन अण्डरग्राउण्ड कार्यों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों को दौरा कर वहां चल रहे पाईपलाईन के कायोर्ं को सुव्यवस्थित व मिशन मोड़ में पूरा करने के लिये कहा। इसके साथ ही उन्होंने मिट्टी जिस दिन खोदी जारही है, उसी दिन उसे भरने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मंदिर मण्डल सीओ जितेन्द्र ओझा व ईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।