नाथद्वारा / नाथद्वारा क्षेत्र में बजरी माफिया हुए बेलगाम खनन विभाग की टीम पर किया हमला
बजरी माफिया अब सभी ईलाकों मे बेलगाम हो चले है। इसका एक उदाहरण देखने को मिला नाथद्वारा के कोठारिया मे जब बजरी अवैध खनन की शिकायत पर कार्यवाही करने गये खनन विभाग के दल पर खनन कर रहे लोगों ने धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद दूर खडे लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद सुरक्षा मे तैनात सिविल डिफैंस जवानों ने जब रोकना चाहा तो उन पर भी हमलाकर जान से मारने की धमकियां दे डाली। इसके साथ ही जवानों की बाईक को भी तोड दी। इसकी सूचना नाथद्वारा थाना पुलिस को मिलने पर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित मय जाप्ता मौका मुआयना करने पंहुचे और घायल जवानों और खनन विभाग के कर्मचारीयों को नाथद्वारा सीएससी मे भिडवाकर प्राथमिक उपचार करवाया। वहीं बनास नदी मे खनन हो रहे स्थान पर पडी बाईक को भी कब्जे मे लेकर थाने पर रखवाया। पुलिस पंहुचने की सूचना पर खननकर्ता फरारा हो गये लेकिन मौके से एक एलएनटी मशीन और टैक्कर को जब्त की है। मारपीट करने वाले आरोपीयों की तलाश जारी है।