नाथद्वारा / अनुपयोगी मकान मे मादा पैंथर ने तीन शावकों को दिया जन्म
जहां आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से झूज रहा है वहीं राजसमंद से वन्यजीव प्रेमियों के लिये खुश खबरी आयी है। राजसमंद मे खमनोर थाने के टांटोल गांव के बंद पडे अनुपयोगी मकान मे मादा पैंथर ने तीन शावकों को जन्म दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची लेकिन वहां केवल शावक मिले जबकि मादा का पता नही चला। जानकारी के अनुसार इन शावकों की उम्र महज तीन दिन है। वन विभाग के आला अधिकारीयों के निर्देश पर उस मकान मे कैमरे लगवाकर लगातार मादा के मूवमैंट पर नजर रखी जा रही है। कल देर रात मादा आयी और अपने शावकों दुग्धपान करवाने के बाद एक अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का प्रयास किया लेकिन आसपास सुरक्षित स्थान नही होने से वापिस उसी स्थान पर छोड दिया गया। फिलहाल कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है जबकि ग्रामीणों को भी सचेत रहने के निर्देश दिये गये है।