नाथद्वारा / विधान सभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने आज केसुली एवं सेमलपंचायत के जाने हाल चाल
राजसमन्द/15 मई राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक नाथद्वारा डॉ सी पी जोशी वैश्विक महामारी कोरोना ( कोविड -19) की रोकथाम के लिये घोषित किये लॉक डाउन के मद्देनजर जनता से जुड़े रहने के लिये अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे है।
विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार ने बताया कि नाथद्वारा विधायक डॉ सी पी जोशी ने वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) की रोकथाम के लिये राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन में विधान सभा क्षेत्र की जनता से संवाद करने के लिये विधायक संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है जसके तहत नाथद्वारा विधान सभा क्षेत्र की केसुली एव सेमल ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं जनता के हाल चाल जानने के लिये वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संवाद किया ।
डॉ सी पी जोशी ने केसुली सरपंच लीला देवी से बात कर पंचायत में चल रहे नरेगा में नियिजित किये गए श्रमिकों की जानकारी ली एवं ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुंवर से ग्राम पंचायत में कुल परिवारों की जानकारी लेते हुए खाद्य सुरक्षा प्राप्त परिवार , नरेगा में नियोजित परिवारों सहित कोविड 19 अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता प्राप्त परिवारों की जानकारी ली तथा केसुली गाँव के बाबू लाल पालीवाल , कन्हैयालाल नागदा , लंकेश पालीवाल, मांडक का गुड़ा के श्रवण सिंह झाला , बाबूलाल गमेती से बातचीत कर वर्तमान परिस्थिति की जानकारी ली ।
डॉ जोशी ने ग्राम पंचायत सेमल में ग्राम वासियों एव जन प्रतिनिधियों से चर्चा की ।सरपंच लीला कुँवर , किशन सिंह गौड़ , ग्राम विकास अधिकारी सुमित सेन , पूर्व सरपंच मांगू सिंह , अशोक सेठिया , कालीबाई गमेती , छगन जी कलाल , रोजगार सहायक उर्मिला श्रीमाली , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,से बात कर इस संकट की घड़ी में ग्रामीणों को कोरोना के संक्रमण की जानकारी देने की बात कही एवं सामाजिक दूरी , मुँह पर मास्क तथा नियमित स्वछता रखने के लिये कहा । दोनों ग्राम पंचायतों में विधायक निधि द्वारा उपलब्ध कराए गए खाद्य सामग्री के किट वितरित किए गए ।