नाथद्वारा / नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ पहुंचे सलूंबर, स्वर्गीय विधायक श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजसमंद। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ए

वं जनप्रिय नेता स्वर्गीय श्री अमृतलाल मीणा जी के देवलोकगमन के पश्चात उनके निज निवास सलूंबर पहुँचकर शोकसभा में सम्मिलित हुए।

 

श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने स्वर्गीय श्री अमृतलाल मीणा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही।

 

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को याद किया।

 

Categories