नाथद्वारा / जनप्रतिनिधि व पंचायत में नियुक्त कर्मचारी जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करें: डाॅ. जोशी
राजसन्द 22 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डाॅ. सी. पी. जोशी ने आज जनसंवाद के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पंचायत में नियुक्त सरकारी कर्मचारी आम जनता को वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने आज शुक्रवार को दस ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से विडियों काॅलिंग के माध्यम से जन संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना है। इसके साथ ही मुँह पर मास्क लगाना ओर साफ सफाई पर ध्यान देकर इस महामारी की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गाँव के युवा गाँव और पंचायत में लोगों को कोरोना की रोकथाम के प्रति जागरूक करें। उन्हेांने जनसंवाद के दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान करवाने का आश्वासन दिया तथा ग्रामवासियों को एक दूसरे की मदद करने तथा लोकडाउन के दौरान जरूरतमन्द परिवारों को राज्यसरकार, विधायक मद तथा भामाशाहों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सहायता पहुँचा कर लाभान्वित करने के लिये कहा।
डाॅ. जोशी ने टांटोल में जनसंवाद के दौरान डूंगर सिंह, बहादुर सिंह ग्राम विकास अधिकारी मधुबाला, पंचायत शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पानेरी ग्राम पंचायत उथनोल सरपंच विजेंद्र सिंह, शंकर लाल पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी मनीष माली, पंचायत शिक्षा अधिकारी सुनीता जैन, जगदीश गमेती ग्राम पंचायत सालोर में सरपंच विमला देवी जैन, मनीष सियाल, हरीश जैन,नाना लाल गुर्जर, हेमजी गुर्जर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी फतह सिंह राठौड़, रोजगार सहायक हरीश शर्मा, रूपवली के नारायण लाल गायरी पंचायत शिक्षा अधिकारी राजेश नैनवा, ग्राम पंचायत मण्डियाना के सरपंच भरत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी फतह सिंह, प्राचार्य शरद शर्मा, धर्मेंद्र नाथ चैहान, पन्नालाल खटीक, ग्राम पंचायत उपली ओडन में सरपंच सुरेश जलनिया, हरी वल्लभ गुर्जर, डालू बा, राखी पालीवाल सहित उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर उनके बारें में जानकारी ली। इस अवसर पर विश्वास संस्थान के निदेशक अशोक शेखर उपस्थित थे।