नाथद्वारा / राजसमंद भाजपा के पुनः जिला अध्यक्ष बने वीरेंद्र पुरोहित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया द्वारा आज जिलाअध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें राजसमंद जिला के वर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित को ही पुनः अध्यक्ष पद दिया गया है। पार्टी द्वारा वीरेंद्र पुरोहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष पद निर्वाचित किया है। जिला अध्यक्ष के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष पुरोहित को बधाई दी है।जिलाध्यक्ष पुरोहित संघ से जुड़े रहे हैं।जिला अध्यक्ष से पूर्व में विश्व हिन्दू परिषद का काम भी देखते थे। वह गुटबाजी से दूर रहे हैं। माना जा रहा है कि संघ की पृष्ठभूमि से होने के कारण इन्हें यह दायित्व दिया गया है। मूलत: नाथद्वारा निवासी पुरोहित तालमेल बैठाकर चलने में विश्वास रखते हैं। दिग्गज भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया से नजदीकी भी माने जाते है।