नाथद्वारा / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के प्रयास लाए रंग खमनोर को मिली बड़ी सौगात, अब 50 बेड का होगा खमनोर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी

 

    राजसमन्द 9 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के प्रयास रंग लाए है। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से अब जिले के खमनोर को बड़ी सौगात मिली है। उनके प्रयासों से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमनोर पंचायत समिति खमनोर का अस्पताल अब 50 बेड का होगा। जिसके लिये विभिन्न पदों सहित वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गयी है।

    जारी स्वीकृति के अनुसार अतिरिक्त नये पदों का सृजन व एक मशीन विद मैन की सेवायें का सृजन  किया गया है। जिसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है।

    जारी स्वीकृतियों के अनुसार कनिष्ठ विशेषज्ञ के कुल 5 पदों की (स्टॉफिंग पैर्टन के अनुसार 50 श्य्याओं के लिये) आवश्यकता है। जिसमें वर्तमान में 2 पद है तथा 3 अतिरिक्त नवीन पदों के लिये जिसमें स्त्री, शिशु व नेत्र के अतिरिक्त नवीन पदों के लिये स्वीकृती जारी की है।

    इसी प्रकार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के लिये पुर्व का एक पद जिसे यथावत रख गया है। चिकित्सा अधिकारी के कुल 4 पद जिसमें 2 वर्तमान में है तथा 2 नवीन पदों के लिये, चिकित्सा अधिकारी डेण्टल के लिये 1 नये पद की स्वीकृती, नर्स श्रेेणी प्रथम के लिये कुल दो पदों की आवश्यकता जिसमें 1 पद वर्तमान में है तथा 1 नये पद के लिये स्वीकृती मिली। नर्स श्रेेणी द्वितीय के लिये कुल 15 पदों की आवश्यकता जिसमें 6 पद वर्तमान में है तथा 9 नये पदों के लिये स्वीकृती मिली।

    इसी प्रकार फर्मासिस्ट के लिये कुल 1 पद तथा वर्तमान में 1 पद होने से यथावत रखा गया है। रेडियोग्राफर या सहायक रेडियोग्राफर संवर्ग के लिये कुल 4 पदों की आवश्यकता जिसमें से वर्तमान में 1 पद है तथा 3 नवीन पदों के लिये स्वीकृती मिली। लैब टैक्नीशियन संवर्ग के 4 पदों की आवश्यकता तथा जिसके लिये वर्तमान में 1 पद स्वीकृत है व 3 नवीन पद स्वीकृतकिये है। डेण्टल टैक्नीशियन के लिये कुल 1 पद की आवश्यकता जिसके लिये 1 पद स्वीकृत, नेत्र सहायक के लिये 1 नवीन पद स्वीकृत, सफाई कर्मचारी के लिये 4 पदों की आवश्यकता जिसमें वर्तमान में 1 पद स्वीकृत व 3 नये पदों के लिये स्वीकृतियां जारी की है। मशीन विद मैन के लिये 1 नये पद को स्वीकृती तथा वाहन चालक के लिये भी 1 नये पद के लिये स्वीकृतियां जारी की है।

    जारी स्वीकृतियों के अन्तर्गत रेडियोग्राफर एवं लैब टेक्नीशियन संवर्ग में पदवार वर्गीकरण किया गया है। जिसमें रेडियोग्राफर संवर्ग में सहायक रेडियोग्राफर के लिये 1 पद व रेडियोग्राफर के 2 पद सहित कुल 3 पद व लैब टेक्नीशियन संवर्ग में लैब टेक्निीशियन, वरिष्ठ लैब टेक्निीशियन व तकनीकी सहायक के लिये 1-1 पद सहित कुल 3 पद है।

Categories