नाथद्वारा / पालीवाल समाज की खेलकूद प्रतियोगिता

 राजसमंद @अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ संस्था की दो दिवसीय खेलकूद प्रतिगिता ग्राम दढ़वल तहसील नाथद्वारा में होगी । प्रतियोगिता में वॉलीबॉल एवं कबड्डी के मैच होंगे जिसमें समाज की कई टीमें भाग लेंगी । श्यामलाल जोशी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा समाज के विभिन्न लोगों को एवं प्रत्येक गांव से टीम को आमंत्रित किया है । गुरुवार को खेलकूद प्रतिगिता होगी एवं रात को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । समाज के अध्यक्ष शंकलाल पुरोहित तथा महामंत्री तुलसी राम बागोरा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा एक दूसरे खिलाडयिों से मिलने का समागम है । समाज के खेल मंत्री भगवत लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 50 टीमें भाग लेंगी तथा 30 दिसंबर को प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीम को समाज की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा ।

Categories