नाथद्वारा / विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीनाथजी के दर्शन किये, प्रदेश की खुशहाली की कामना की डॉ. जोशी ने जरूरतमन्दों के बीच पहुँच मनाया मकरसक्रांति पर्व
राजसमन्द 14 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने आज गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु के दर्शन कर देश-प्रदेश के खुशहाली, उन्नति एवं स्वास्थ्य की कामना की।
डॉ. जोशी ने दर्शन के लिये अपनी बारी का इंतजार कर, लाइन में नकार खाने से श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन उपरांत श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मन्दिर परम्परानुसार समाधान किया। उन्होंने मंदिर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डॉ. जोशी ने इसके बाद मकर सक्रांति के अवसर पर तेलियों के तालाब के वार्ड सख्यां 1 में पहुंचकर जरूरतमंदों को कम्बल एवं मिठाई वितरित की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुरेंद्र सिंह दसाणा ने स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, मन्दिर मंडल के निष्पादन अधिकारी जितेंद्र ओझा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक गोयल, समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर, विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार, समाजसेवी गिरिराज राठी, राजसमन्द अरबन कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मुरली धर भाटिया, पार्षद दिनेश एम जोशी व गोपेश बागोरा उपस्थित थे।