नाथद्वारा / युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
नाथद्वारा थानाक्षैत्र के गुंजोल गांव के रहने वाले रामलाल गमेती ने बीती रात अपने घर मे ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद नाथद्वारा पुलिस मौके पर पंहुची और मौका मुआयना करने के बाद परिजनों की मदद से शव फंदे से उतरवाकर नाथद्वारा मोर्चरी मे रखवाया। पूछताछ मे सामने आया कि मृतक रामलाल के पांच संतानें है और वह मेहनतकश मजदूर था। लेकिन पिछले दिनों लाक डाउन के चलते उसकी आर्थिक स्थिती खराब हो रही थी। जिससे वह मानसिक अवसाद मे था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मर्ग दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले के अनुसंधान मे जुटी है।