राजस्थान / जेके टायर फैक्ट्री प्लांट मे आज दोपहर मे शिफ्ट बदली के दौरान मजदूरों के दो गुट आपस मे भिडे

राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित जेके टायर फैक्ट्री प्लांट मे आज दोपहर मे शिफ्ट बदली के दौरान मजदूरों के दो गुट आपस मे भिड गये। इस मारपीट से बीएमएस के एक कार्यकर्ता की अस्पताल मे मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों का उपचार करवाया और शव को अस्पताल मे रखवाया। वहीं इसकी सूचना फैलने पर बडी संख्या मे मजदूर अस्पताल मे जमा हो गये। जिन्हे पुलिस ने साईड पर हटवाया। इधर फैक्ट्री मे मौजूद इन्टक यूनियन के मजदूरों ने हंगामा खडा कर दिया। जिसे रोकने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोगकर भीड को खडेदा। सूचना के बाद राजसमंद एसपी और पुलिस लाईन से पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। हमले की घटना मे मौत के बाद आक्रोशित मजदूरों ने प्रशासन पर भी मैनेजमैंट को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। मजदूरों का आरोप है कि मृतक मजदूर पर पूर्व मे भी जानलेवा हमला हो चुका है लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की जिसके कारण आज उनकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल मजदूरों ने आरोपीयों की गिरफ्तारी नही होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया है। जबकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत मे ले लिया है।

Categories