राजस्थान / स्कूल शिक्षा विभाग में डिजिटल नवाचारों पर मैराथन मंथन— प्रदेश की सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में अब साप्ताहिक टाइम टेबल से चलेगी स्मार्ट क्लासेज— शासन सचिव ने वीसी में दिए विशेष दिशा-निर्देश
क्लासेज का संचालन आरम्भ करे।
तीन अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
श्री जैन ने रेमेडियल क्लासेज की वर्कबुक के वितरण और अन्य कार्यो में शिथिलता बरतने पर धौलपुर, टोंक एवं बाड़मेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही आरम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जैसलमेर, प्रतापगढ़, करौली और श्रीगंगानगर जैसे दूरस्थ इलाकों में त्वरित गति से वर्कबुक वितरण के लिए वहां के अधिकारियों की पीठ थपथपाई।
शाला दर्पण सम्बंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन
वीसी में शाला दर्पण पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के लिए दो हेल्पलाइन नम्बर 0141-2700872 तथा 0141-2711964 जारी किए गए। अधिकारियों और संस्था प्रधानों को विभागीय सूचनाओं के ऑफलाइन आदान-प्रदान के बजाय शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड पर सूचनाएं भिजवाने के निर्देश दिए गए। वीसी में स्कूल आफ्टर स्कूल प्रोग्राम, शाला सम्बलन एप, छात्र उपस्थिति एप, प्रमुख कम्पनियों के साथ राज्य के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए डिजिटल एजूकेशन नवाचारों के एमओयू सहित सहित अन्य ई-एजुकेशन से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई । वीसी में स्कूल शिक्षा निदेशक श्री कानाराम, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ. अनिल कुमार के अलावा प्रदेश भर से संयुक्त निदेशक, सीडीईओ, डीईओ, सीबीईओ और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के संस्था प्रधान तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।