राजस्थान / एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में आरडब्ल्यूएसएसएमबी की वित्त समिति की बैठक 22 करोड़ 24 लाख रूपए के जल जीवन मिशन के कार्य होंगे

जयपुर, 23 जून। नल के माध्यम से हर घर तक जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना प्रदेश में तेज रफ्तार से चल रही है। विभिन्न जिलों में हर घर जल कनेक्शन के लिए निविदाओें को मंजूरी देने एवं कार्यादेश जारी करने की गति बढ़ी है।

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड (आरडब्ल्यूएसएसएमबी) की वित्त समिति की बैठक में बाड़मेर जिले की पचपदरा तहसील के कल्याणपुर ब्लॉक के 10 गांवों में 22 करोड़ 24 लाख रूपए के जल जीवन मिशन के कायोर्ं को मंजूरी दी गई है। इसमेें पटाउकलापटाउखुर्द एवं कुन गांव में हर घर जल कनेक्शनपाइप लाइन बिछानेउच्च जलाशय एवं पंप हाउस निर्माण सहित अन्य कायोर्ं के लिए करोड़ 54 लाख रूपए की निविदा मंजूर की गई है।

 

 इसके अलावा वित्त समिति ने पचपदरा तहसील के कल्याणपुर ब्लॉक के गांवों चरलाईकलाचरलाईखुर्दधातरवालो केडीनेवरीतीरसिंगरी सोढ़ातीरसिंगरी चौहान एवं नेवारी धान के लिए 12 करोड़ 70 लाख रूपए के जल जीवन मिशन के कायोर्ं की निविदा को भी मंजूरी दी। 

Categories