राजसमन्द / डोडा-पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी तोड़ देसूरी नाल की पहाड़ियों में पैदल भागे, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

राजसमंद जिले के चारभुजा थाना पुलिस ने गुरुवार रात को दो तस्करों को पीछाकर गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 33KG डोडा पोस्त व कार व मोबाइल जब्त किए। चारभुजा थाने के SHO भवानी शंकर ने बताया कि मानावतों का गुड़ा के निकट गुरुवार रात को नाकाबंदी की। रात करीब नौ बजे तेज गति से एक कार आती नजर आई। रुकने का इशारा किया तो कार की स्पीड कम कर दी।

डोडा-पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी तोड़ देसूरी नाल की पहाड़ियों में पैदल भागे, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

पाली2 घंटे पहले
 
राजसमंद जिले के चारभुजा थाना पुलिस की गिरफ्त में तस्करी के आरोपी।
 
राजसमंद जिले के चारभुजा थाना पुलिस ने गुरुवार रात को दो तस्करों को पीछाकर गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 33KG डोडा पोस्त व कार व मोबाइल जब्त किए। चारभुजा थाने के SHO भवानी शंकर ने बताया कि मानावतों का गुड़ा के निकट गुरुवार रात को नाकाबंदी की। रात करीब नौ बजे तेज गति से एक कार आती नजर आई। रुकने का इशारा किया तो कार की स्पीड कम कर दी।

बाद में नजदीक आते ही नाकाबंदी तोड़ देसूरी नाल की तरफ तेजी से कार दौड़ा दी। पीछा किया तो पकड़े जाने के डर से देसूरी नाल में नाग देवता के मंदिर से कुछ आगे गाड़ी सड़क किनारे छोड़ पैदल दो जने पहाड़ी क्षेत्र में भागे। जिनका पीछा जारी रखा। बार-बार रुकने की चेतावनी भी दी, लेकिन वे नहीं रुके। करीब एक घंटे की मशक्क्त के बाद दो युवकों को रात के अंधेरे में पहाड़ी क्षेत्र से पकड़ा। उनकी कार की तलाशी ली तो डिग्गी में 33KG डोडा-पोस्त मिला। जिस पर जोधपुर जिले के जाणियों की ढाणी खारड़ा रणधीर (एयरपोर्ट) निवासी 26 वर्षीय भागीरथ विश्नोई पुत्र श्रीराम विश्नोई व कुड़ी थाना क्षेत्र के फिटकासनी कानूका नगर 20 वर्षीय दिलखुश पुत्र तेजाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया तथा कार व उनके मोबाइल जब्त किए।

Categories