राजसमन्द / 221मिठाईयों के प्रसाद का लगाया भोग:चावण्ड माता को कराया अनूठा श्रृंगार, नवरात्रि के समापन पर निकाली शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु.
राजसमंद@ के मोरचना गांव में स्थित भवानी निवास मां चावण्ड के मंदिर में हवन की पूर्णाहुती के साथ नवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ। रात्रि जागरण में माता की प्रतिमा को अनूठा श्रृंगार कराया गया।
सुबह शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मां के दर्शन के लिए ग्रामवासियों सहित आस-पास के कई गांवों से लोग उमड़ पड़े। माताजी को 221 प्रकार की मिठाइयो के प्रसाद का विशेष भोग लगाया गया और माताजी को पाती चढ़ाई गई। भक्तों ने माता से अपनी-अपनी मन्नत भी मांगी। 9 दिन पहले नवरात्रि स्थापना पर बोए गए ज्वारा विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। यह जानकारी नंदनी सालवी ने दी.