राजसमन्द / जिले से 262 प्रवासी मजदूर उत्तप्रदेश के लिये रवाना, प्रशासन ने किए सभी इंतजाम

 

राजसमन्द 19 मई । राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोक की मंशा व निर्देशा अनुरुप प्रवासी मजदूरों को सकुशल व सुरक्षा के साथ उनके घर पहुँचाने के लिये की जा रही व्यवस्था के क्रम में आज मंगलवार को जिले से 262 प्रवासी मजदूरों को उदयपुर से ट्रेन के द्वारा उत्तरप्रदेश रवाना किया गया।

राजसमंद उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आज जिले के  धोईन्दा बस स्टेण्ड से राजसमन्द उपखण्डके साथ आमेट, रेलमगरा व कुम्भलगढ़ उपखण्ड से 107 व नाथद्वारा उपखण्ड से 155 प्रवासियों को वापस उनके घर भिजवाया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर धोईन्दा से 3 बसों एवं नाथद्वारा से लेउआ पटेल धर्मशाला से 5 बसों के द्वारा उदयपुर के लिये रवाना किये गये। जहा वे उदयपुर से रेल के द्वारा उत्तरप्रदेश पहुंचेंगें। उन्हें राजसमन्द एवं नाथद्वारा में दोनों जगह भोजन दिया गया।

इस अवसर पर सम्बधित कर्मचारी व प्रवासियों के जिला प्रभारी किशनलाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में प्रवासी उपस्थित थे।

 

Categories