राजसमन्द / सवारियों से भरी एक टैम्पो टेक्सी कार मार्बल से भरे ट्रेलर मे जा घुसी।जिससे ट्रेकसी मे सवार ग्यारह लोग घायल

एंकर-राजसमंद के राजनगर थानाक्षैत्र के पीपरडा मे आज अलसुबह सवारियों से भरी एक टैम्पो ट्रेक्स कार मार्बल से भरे ट्रेलर मे जा घुसी।जिससे ट्रेकसी मे सवार ग्यारह लोग घायल हो गये।जिनमे से आधा दर्जन की हालत गंभीर होने पर उन्हे उदयपुर रैफर कर दिया गया।लेकिन घायल सभी एक ही परिवार के होने से सभी उदयपुर उपचार के लिये चले गये।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के साखेडा गांव के रहने वाले लोग रामदेवरा दर्शनो के बाद फिर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीपरडा के पास ट्रेक्स चालक को नींद आ जाने के कारण गाडी असंतुलित हो गयी और खडे ट्रेलर मे जाकर घुस गयी।घटना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और सभी घायलों को 108 एम्बूलैंस की मदद से जिला चिकित्सलय पंहुचाया गया।जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया।फिलहाल घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है जबकि सभी घायलों का उदयपुर मे उपचार जारी है जबकि पुलिस मामले के अनुसंधान मे जुटी है।

Categories