राजसमन्द / एक करोड़ 9 लाख 63 हजार 500 रुपये की सहायता राशि की स्वीकृती जारी

 

 

 

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के कारण पूर्ण लाॅकडाउन को देखते हुए विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता के लिए नगरनिकायों तथा विकास अधिकारियों द्वारा अभिशंषित असहाय व्यक्तियों की सूचियां प्राप्त हुई है।

     जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले की नगरनिकायों तथा पंचायत समितियों को कुल एक करोड़ 9 लाख 63 हजार 500 रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति जारी की है। आदेश के अनुसार राजसमन्द नगरपरिषद में 213 असहाय व्यक्तियों के लिए 3 लाख 19 हजार 500 रुपये, नाथद्वारा नगरपालिका के 404 असहाय व्यक्तियों के लिए 6 लाख 6 हजार रुपये, आमेट नगरपालिका के 40 असहाय व्यक्तियों के लिए 60 हजार रुपये, देवगढ़ नगरपालिका के 37 असहाय व्यक्तियों के लिए 55 हजार 500 रुपये, भीम पंचायत समिति के 2800 असहाय व्यक्तियों के लिए 42 लाख रुपये, देवगढ़ पंचायत समिति के 1856 असहाय व्यक्तियों के लिए 27 लाख 84 हजार रुपये, खमनोर पंचायत समिति के 782 असहाय व्यक्तियों के लिए 11 लाख 73 हजार रुपये, कुम्भलगढ़ पंचायत समिति के 535 असहाय व्यक्तियों के लिए 8 लाख 2 हजार 500 रुपये, रेलमगरा पंचायत समिति के 345 असहाय व्यक्तियों के लिए 5 लाख 17 हजार 500 रुपये, राजसमन्द पंचायत समिति के 223 असहाय व्यक्तियों के लिए 3 लाख 34 हजार 500 रुपये तथा आमेट पंचायत समिति के 74 असहाय व्यक्तियों के लिए एक लाख 11 हजार रुपये की सहायता राशि की स्वीकृती जारी की गई है।

 73 लाख 09 हजार रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति

     श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना महामारी के कारण पूर्ण लाॅकडाउन को देखते हुए विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता के लिए नगरनिकायों तथा विकास अधिकारियों द्वारा अभिशंषित कुल 7309 असहाय व्यक्तियों की सूचियां प्राप्त हुई है। जिनके लिए कुल 73 लाख 09 हजार रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई है।

     जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार राजसमन्द नगरपरिषद में 213 असहाय व्यक्तियों के लिए 2 लाख 13 हजार रुपये, नाथद्वारा नगरपालिका के 404 असहाय व्यक्तियों के लिए 4 लाख 4 हजार रुपये, आमेट नगरपालिका के 40 असहाय व्यक्तियों के लिए 40 हजार रुपये, देवगढ़ नगरपालिका के 37 असहाय व्यक्तियों के लिए 37 हजार रुपये, भीम पंचायत समिति के 2800 असहाय व्यक्तियों के लिए 28 लाख रुपये, देवगढ़ पंचायत समिति के 1856 असहाय व्यक्तियों के लिए 18 लाख 56 हजार रुपये, खमनोर पंचायत समिति के 782 असहाय व्यक्तियों के लिए 7 लाख 82 हजार रुपये, कुम्भलगढ़ पंचायत समिति के 535 असहाय व्यक्तियों के लिए 5 लाख 35 हजार रुपये, रेलमगरा पंचायत समिति के 345 असहाय व्यक्तियों के लिए 3 लाख 45 हजार रुपये, राजसमन्द पंचायत समिति के 223 असहाय व्यक्तियों के लिए 2 लाख 23 हजार रुपये तथा आमेट पंचायत समिति के 74 असहाय व्यक्तियों के लिए 74 हजार रुपये की सहायता राशि की स्वीकृती जारी की गई है।

Categories