राजसमन्द / भीम कस्बे में 13 दिनों से कर्फ्यू जारी प्रशासन अलर्ट

वैश्विक महामारी कोरोना से राजसमंद के भीम कस्बे मे सबसे अधिक प्रभाव पडा है। पिछले तेरह दिनों से कर्फ्यू जारी है जबकि 51 पोजेटिव केस सामने आने के साथ ही एक की मौत हो चुकी है। हाट स्पाट बने भीम कस्बे मे फिलहाल प्रशासन और मेडीकल टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कस्बे की सडकों पर सन्नाटा पसरा है आवाजाही बंद होने के साथ ही पुलिस जाप्ता तैनात है। कलेक्टर ने बताया कि अहमदाबाद से आये एक परिवार के सम्पर्क मे आने से यह हालात हुए है। इस परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो चुकी है। लेकिन अब हालात काबू मे है। वहीं कलेक्टर ने फिलहाल अग्रिम आदेश तक जीरो मोबिलीटी जान बनाये रखने के आदेश जारी किये है ताकि इस संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके।

#

Categories