राजसमन्द / प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला रूट मार्च
देवगढ़ -कोविड-19 कोरोना वायरस सक्रमण के चलते लॉक डाउन धारा 144 के तहत शनिवार को भीम उपखंड अधिकारी सुमन सोनल के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में रूट मार्च निकला कर ग्रामीणों को आदेशों की पूरी पालना करने के निर्देश दिए ।उपखंड अधिकारी ने पीपलीनगर लाखागुड़ा मंडावर काछबली बगड़ आदि ग्राम पंचायतों में रूट फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया ।ग्रामीणों को हिदायत दी गई कि बिना किसी आवश्यक काम के बिना अपने घरों से बाहर नहीं निकलेने का आग्रह किया गया । बाहर बिना काम से गुम रहे ग्रामीणों को भी हिदायत दी गई कि बिना काम ऐसे बाहर नही गुमना के लिए पाबंद किया ।और ग्रामीणों को को समझाया कोरोना वायरस को लॉकडाउन आदेश होने के बाद अपने अपने घरों में रहे व सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें अगर कोई व्यक्ति रोड पर बेवजह घूमता दिखाई दिया कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च में कामलीघाट चौकी बगड़ चौकी देवगढ़ थाना अधिकारी नैनालाल सालवी द्वितीय थानाधिकारी प्रेम सिंह तहसीलदार नरेंद्रसिंह नायब तहसीलदार हितेश त्रिवेदी बीओ पृथ्वीसिंह कच्छावा एसी बीओ मनालाल भाट रमेश चंद्र मुकेश मीणा जसराम मीणा शांता कर्णावत प्यारी रावत जगदीश चावला राजकुमार बलवंत सिंह राजेंद्र माणकचंद गजानंद मीणा चंचलजैन चंद्रा देवी शायरी देवी हेमलता देवी राजेंद्र सिंह चंदन सिंह आदि उपस्थित थे ।