राजसमन्द / समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी की बैठक आयोजित
समस्त व्यापार मंडल सोसाइटी राजसमंद की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि बैठक में समस्त व्यापार मंडल सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव द्वारा समस्त व्यापार महासंघ राजसमन्द का रजिस्ट्रेशन हो जाने के उपरांत अब यह समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी राजसमन्द के नाम से जाना जाएगा के सम्बध में जानकारी देकर विधिवत इसकी घोषणा की गई ।महासचिव रमेश माण्डोत ने बैठक में समस्त व्यापार मण्डल के बैक खाता , सदस्यों का नवीनीकरण शुल्क , दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम की सभी कार्यकारिणी सदस्यों को जानकारी से अवगत कराया । मिडिया सचिव नर्बदाशंकर पालीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी के विधान के तहद बौद्धिक विकास हेतु पुस्तकालय के लिए नगर परिषद से संपर्क कर नगर में पुस्तकालय प्रारंभ कराना साथ ही पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल का रख रखाव करने के सम्बध् में विस्तृत चर्चा की गई । वर्तमान में कोरोना महामारी के तहत परेशान हुए लोगों एवं व्यापारिओं को संभल बनाए रखने एवं कोरोना की रोकथाम तक प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई ओर राजसमन्द शहर के अनेक परिवारों एवं व्यापारियों के परिवारों में आकस्मिक निधन होने वालों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में समस्त व्यापार मंडल सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य लीलेश खत्री , मधुप्रकाश लड्ढा, अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव, उपाध्यक्ष राकेश मादरेचा, कमलेश लड्ढा, खेमराज खत्री, कमलेश कोठारी , भंवर लाल दर्जी, अनिल सहलोत, चन्द्र प्रकाश प्रजापत, दुर्गेश यादव, रमेश माण्डोत , नीलकण्ठ सोनी, हेमेन्द्र सिंह , प्रदीप खत्री सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।