राजसमन्द / राहत भरी खबर जिलें से अब तक भेजे सभी सैम्पल नेगेटीव
घर में ही रहें, सुरक्षित रहें
आप सभी के लियें राहत भरी खबर है की जिलें से अब तक कुल 79 कोरोना संदिग्धो के सेम्पल लियें गये थें सभी की रिपोर्ट नेगेटीव आई है। वहीं आज 4 चार और सेम्पल उदयपुर स्थित आरएनटी मेडिकल काॅलेज भिजवायें गयें। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमंद डाॅ जे.पी बुनकर ने दी। उन्होंने बताया की जिलें के नागरिको का प्रषासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को पुरा सहयोग मिला है। इसी तरह आगे भी इसी तरह राज्य स्तर से प्राप्त दिषा निर्देषो की पालना करवानें में नागरिको का सहयोग अपेक्षित है। सभी घर में ही बने रहें तथा सुरक्षित रहें, सोषल डिस्टेंसिंग जरूरी है। उन्होंने बताया की जिलें में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमो द्वारा 1 लाख 45 हजार 636 घरों की सर्वे की गई है जिसमें 7 लाख 2 हजार 556 लोगो का स्वास्थ्य सर्वे किया गया है। वहीं होम क्वेंरेन्टाइन में रखे गये व्यक्तियों की संख्या जिलें में 152 है। उन्होंने बताया की जिलें में आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय एवं नाथद्वारा के कालीवास में स्थित अनन्ता मेडिकल काॅलेज को पुरी तरह कोरोना के लियें रिजर्व कर दिया गया है। दोनो चिकित्सा संस्थानो के आई.सी.यू, क्रीटीकल केयर यूनिट, लेबोरेट्री, एक्सरें सेवायें एवं मरीजो के प्रबंधन की सेवाओं को सुदृढ एवं सुव्यवस्थित करने के लियें निर्देषित किया गया है। उन्होंने बताया की जिलें में आरबीएसके टीमो के माध्यम से होम क्वारेंटीन के लियें आरबीएसके टीमो के माध्यम से प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है।