राजसमन्द / केलवाडा थानाक्षैत्र की कोयल पंचायत के बाहर रहने वाले परिवारों मे भय का माहौल

-राजसमंद के केलवाडा थानाक्षैत्र की कोयल पंचायत के बाहर रहने वाले परिवारों मे भय का माहौल है।यहां रहने वाले वागरिया,कालबेलिया जाति के कुछ परिवारों ने राजसमंद कलेक्टर से गुहार लगायी और पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों मे उनके कच्चे मकानों का नुकसान नही करने की मांग की।कोयल पंचायत के भवानी की भागल के रहने वाले ये वागरिया जाति के परिवार खजूर के पत्तों से झाडू बनाकर घर-घर जाकर बेचने के काम करते है।पिछले करीब सौ सालों से ये परिवार इस चारागाह जमीन पर रहते आये है।लेकिन कई बार मांग करने पर भी इनको पट्टा नही मिला।जबकि इनके पूर्वजों ने कई बार प्रशासन से पट्टों की मांग की।अब इनका आरोप है कि पंचायत द्वारा इनके मकानों को हटवाकर यहां कुछ दबंगो के बाडे बनवाये जा रहे है।जिससे इनके रहने का संकट खडा हो रहा है।इस संबध मे पंचायत के सरपंच प्रतिनिधी लक्ष्मण गुर्जर का कहना है कि पंचायत की कोरम मे चारागाह जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिये मनरेगा के तहत चारदीवारी की जा रही है।लेकिन इन परिवारों को और इनके मकानों को कोई नुकसान नही होने दिया जायेगा।

Categories