राजसमन्द / वार्षिक अंकेक्षण प्रोग्राम 19 व 20 मार्च को महाविद्यालय का किया गया अंकेक्षण एवं निरीक्षण कार्य

आयुक्ताल कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा राज्य के सभी महाविद्यालयों का वार्शिक अंकेक्षण कार्य के अन्तर्गत कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले के सेठ रगंलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अंकेक्षण एवं निरीक्षण कार्य 19 व 20 मार्च को किया गया। प्राचार्या ने बाताया कि महाविद्यालय अकादमिक शोध और भौतिक संसाधन और प्राप्त तथ्यों से आगामी विकास के लिए उपयोगी बनाने के लिए नवाचार किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में महाविद्यालय के शैक्षिक, भौतिक, शोध एवं आर्थिक स्थिति का टीम द्वारा सम्पूर्ण निरिक्षण किया गया। महाविद्यालय के भौतिक संसाधनों का सत्यापन किया गया। प्राचार्य व स्टाफ के साथ आयुक्तालय द्वारा गठित निरिक्षण दल के टीम लीडर डॉ. अनिल कुमार जैन, सम्पत कुमार जैन, डॉ. दिलीप कुमार राठौड़ थे। महाविद्यालय में निरीक्षण दल के साथ अंकेक्षण एवं निरीक्षण कार्य में प्रभारी डॉ. संतोश भण्डारी व प्रभारी शकुन्तला शर्मा तथा महाविद्यालय के स्टॉफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया की इस अंकेक्षण एवं निरीक्षण कार्य के आधार पर महाविद्यालय को राज्य स्तर पर ग्रेडिंग प्रदान कि जायेगी। 

Categories