राजसमन्द / अनावश्यक विरोध रोकने की अपील

पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला प्रतिनिधि ललित चोरड़िया ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पत्रा लिखकर कोरोना महामारी के दौरान सम्मानित पार्टीजनप्रतिनिधियों द्वारा अखबारों के माध्यम से प्रतिदिन छोटी बड़ी मांगों को लेकर विज्ञप्ति जारी करने की प्रवृत्ति पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है।पत्रा में बताया कि लोकडाउन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मांग करना अनुचित हैयदि कोई समस्या है तो संबंधित विभाग या सरकार को पत्र लिख कर उसके समाधान की मांग करनी चाहिए ना कि मीडिया में खबरें छपवाकर लोकडाउन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें आमजन तक राहत पहुंचाने के लिए सीमित साधनों के बावजूद शत प्रतिशत अच्छा करने का प्रयास कर रही है। ऐसे समय हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया में बने रहने के लिएअनावश्यक मांग करने वालों पर पार्टी सख्त कार्रवाई करें। पूर्व जिला परिषद सदस्य ने पत्रा में बताया कि इस समय जो सुविधा सरकार एवं प्रशासन उपलब्ध करवा रही हैं उसे जन जन तक पहुंचाने में पार्टी के कार्यकर्ता प्रयास करें तो हम कोरोना महामारी पर जीत हासिल कर पाएंगे। पत्रा में यह भी बताया कि देश के किसी शहर या गांव में कोई प्रशासनिक संकट आता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी पार्टी की भी बनती हैंक्योंकि हम केंद्र से कोरोना महामारी के संकटग्रस्त समय से उबरने के लिए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे समय बेतुकी मांगे रखकर स्थानीय सरकार एवं प्रशासन के लिए सिरदर्द नहीं बने।

Categories