राजसमन्द / विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सी पी जोशी सोमवार 12 सितम्बर (आज से ) से क्षेत्रिय दौरे पर

 

 

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ सी पी जोशी सोमवार से नाथद्वारा के क्षेत्रिय दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह जानकारी उनके उप सचिव ने दी। 

उन्होंने बताया कि वे 12 सितम्बर सोमवार को नाथद्वारा से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 10.30  बजे खमनोर मलीदा में आयोजित ग्रामीण खेलकूद महाकुम्भ में भाग व अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

इसके बाद वे 13 सितम्बर मंगलवार को नाथद्वारा से प्रातः 10.45 बजे प्रस्थान कर 11 बजे राजसमन्द में  राजसमन्द डेयरी मोही रोड , डेयरी दुग्ध उत्पादकों की बैठक में भाग लेंगे तथा 12.30 पर राजसमन्द से 12.30 पर नाथद्वारा के लिये प्रस्थान कर 1 बजे नाथद्वारा पहुच कर अधिकारियों के साथ बैठक व अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

इसके बाद 14 सितम्बर ,बुधवार को नाथद्वारा से प्रात:10.30 बजेे प्रस्थान कर 11 बजे मोलेला देलवाडा व खमनोर ब्लाक के प्रधानाध्यपकों के साथ वाकपीठ में खेडा देवी माताजी मंदिर मोलेला खमनोर में भाग लेंगे। इसके बाद 12.30 पर प्रस्थान  कर 1 बजे नाथद्वारा पहुेचेंगे और दोपहर 2 बजे वहां से उदयपुर के लिये प्रस्थान कर जायेंगें ।

Categories