राजसमन्द / उचित मूल्य की दुकानों के प्राधिकार पत्र निलम्बित

जिले में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सघन जांच के दौरान जिले की संचालित विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया जाकर अनियमितताएं पाये जाने पर उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलम्बित किये गये है।

जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि जांच के 

उचित मूल्य दुकान मोराणा की दुकान का निरीक्षण करने पर 378.80 क्विंटल गेहूं एवं 2.11 क्विंटल लेवी चीनी कम पाये जाने पर दुकानदार जगत सिंह प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना चारभुजा में दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार उचित मूल्य दुकान वरदड़ा तहसील कुम्भलगढ़ का प्राधिकार पत्र भी अनियमितता के चलते निलम्बित किया गया है।

    शिकायत प्राप्त होने पर रामचन्द्र जाट उचित मूल्य दुकानदार आंजणा एवं टीलराम गमेती उचित मूल्य दुकानदार बिलोता का प्राधिकार पत्र भी निलम्बित किया गया है। इसके अतिरिक्त उचित मूल्य दुकानदार जब्बर सिंह लाम्बोड़ी एवं भवंरलाल गिटोरिया के विरूद्ध जांच में अनियमितता पाई गई जिसके तहत कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। यह कार्यवाही जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह, रणजीत सिंह सिसोदिया एवं प्रवर्तन निरीक्षक लोकेश जोशी द्वारा कार्यवाही की गई।

Categories