राजसमन्द / एवीएनएल मे उपभोक्ताओं से खुली लूट,सूचना के अधिकार के तहत खुलासा

एवीएनएल मे उपभोक्ताओं से खुली लूट का खुलासा हुआ है सूचना के अधिकार के तहत खुलासा हुआ है। जहां कागजों मे सेटकर लाखों रुपये का लूट ही हो रही है।आमेट मे आरटीआई कार्यकर्ता ने रिपोर्ट मांगी तो विभाग ने उसके बजाय कोई दूसरा जबाव पेश कर दिया।सूचना मे मांगा गया था कि क्या किसी उपभोक्ता खातेदार की जमीन मे एक ही नाम से दो कनेक्शन दिये जाते है और दो ट्रांसफार्मर लगाये जा सकते है।जिस पर विभाग ने कोई स्पष्ट जवाब नही दिया है। जबकि नियमानुसार एक खातेदारी जमीन मे एक ही नाम से दो कनेक्शन नही दिये जा सकते है।लेकिन आमेट की मार्बल गैंगसा की सैंकडों यूनिटों मे डबल कनेक्शन दे दिये गये है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर भी लगा दिये है। एक ही खम्बों और स्थान पर दो ट्रांसफार्मर लगाये गये है।जिसके संबध मे विभाग ने डिमांड निकालकर फैक्ट्री मालिकों से डबल पैसा वसूल लिया है जबकि एक ही ट्रांसफार्मर लगाया गया है।पूछताछ मे एक नया मामला सामने आया है जब दिन मे एक ट्रांसफार्मर से सप्लाई की जाती है जबकि दूसरे ट्रांसफार्मर से रात को सप्लाई दी जा रही है।इससे उपभोक्ता अपने स्वार्थ के लिये अधिकारीयों की मिलीभगत से विभाग को चूना लगा रहा है।इस मामले मे एवीएनएल के सहायक अभियंता ने जानकारी होने से इंकार करते हुए विभागीय जांच करवाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Categories