राजसमन्द / आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर
आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा द्वारा चिकित्सालय परिसर में आयुर्वेद चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डां. राजेन्द्र कुमार जांगिड के बताये अनुसार शिविर में डॉ.दिव्यप्रकाश स्वर्णकार, डॉ. राजेन्द्र व डॉ. गीताजंली के द्वारा माइग्रेन (सिरदर्द), साइनस, एलर्जी, नजला, पुराना जुकाम, कान से मवाद आना, बहरापन, कान से आवाज आना, आवाज का बैठ जाना, बार-बार टोन्सिल होना, गले मे खराश होना एवं नाक, कान व गला रोग सें संबंधित 109 रोगीयों की निःशुल्क जांच कर चिकित्सा परामर्श व दवाईया वितरित की गयी।
शिविर का शुभारम्भ दानदाता पवन भाटिया एवं प्रवीण खण्डेलवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हरीश गहलोत नर्सिंग स्टॅाफ देवीलाल कम्पा0, छैल कंवर नर्स, जशोदा,जितेन्द्र, मेघा, वैदेयी माली व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।