राजसमन्द / भाजपा प्रताप मंडल राजसमन्द की मीटिंग का आयोजन,चरणवार निर्वाचन क्षेत्र, ग्राम पंचायतत एवं मतदान केन्द्र की निर्वाचन सूची जारी कुल 214 ग्राम पंचायतों के कुल 1058 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे मत
केलवा अंबामाता मंदिर मे प्रताप मंडल राजसमंद की मिटीग रखी राजसमंद पंचायत समिति के प्रभारी लालचन्द मुणोत के मुख्य अतिथी मे पंचायत समिति एवं जिला परिषद के चुनाव सम्बधी बेठक रखी। मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश जी जोशी की पंचायत समिति एंव जिला परिषद के आवेदन मांगे गये केलवा से पंचायत समिति के लिये मेघराज भील ने अपना नाम प्रस्तुत किया। प्रभारी जी ने सभी पंचायत वार्ड के नाम बताये जिनके आवेदन आये। मीटिंग के दौरान जिला मंत्री सोहनी बाई गुर्जर,महामंत्री प्रकाश पालीवाल,लवेश मादरेचा,दुर्गाशंकर सालवी,जगदीश देवे,हिम्मत सिंह चुडावत,नाना लाल सिंधल,महैन्द्र कोठारी एपेक्स,सुरेश सोनी,एव समस्त प्रताप मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020
चरणवार निर्वाचन क्षेत्र, ग्राम पंचायतत एवं मतदान केन्द्र की निर्वाचन सूची जारी
कुल 214 ग्राम पंचायतों के
कुल 1058 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे मत
राजसमन्द 3 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले की पंचायत राज संस्थाओं में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आमचुनाव-2020 के तहत निर्वाचन चार चरणों में करवाए जा रहे हैं। जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार पोसवाल ने
प्रथम चरण
जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण में भीम व देवगढ़ के लिए कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र भीम के लिए 16, देवगढ़ के लिए 15, भीम में कुल ग्राम पंचायत 34, देवगढ़ में 20 एवं भीम में कुल मतदान केंद्र 165, देवगढ़ में 101 कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र का 31, कुल ग्राम पंचायत 54, कुल मतदान केंद्र 266 होंगे।
द्वितीय चरण
इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंचायत समिति खमनोर, रेलमगरा व देलवाड़ा के लिए चुनाव होगा। जिसके लिये खमनोर में कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 19, कुल ग्राम पंचायत 25, कुल मतदान केंद्र 131, रेलमगरा में पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र कुल 17, कुल ग्राम पंचायत 29, कुल मतदान केंद्र 134 व देलवाड़ा में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र, कुल ग्राम पंचायत 16, कुल मतदान केंद्र 88 होंगे।
इन तीनों क्षेत्रों के लिए कुल पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र 51, कुल ग्राम पंचायत 70 व कुल मतदान केंद्र 353 होंगे।
तृतीय चरण
तृतीय चरण में राजसमंद व आमेट के लिए, राजसमंद में पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 17, कुल ग्राम पंचायत 33, मतदान केंद्र 175 वहीं आमेट में 15 पंचायत निर्वाचन क्षेत्र, 20 ग्राम पंचायत, कुल मतदान केंद्र 112 व कुल पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 32, कुल ग्राम पंचायत 53, कुल मतदान केंद्र 287 होंगे।
चौथे चरण
इसी प्रकार चौथे चरण में कुंभलगढ़ के लिए कुल पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 17, कुल ग्राम पंचायत 37 व कुल मतदान केंद्र 152 होंगे।
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 2020
निर्वाचन के लिए विभिन्न चरणों में निर्वाचन अधिकारियों व कार्मिकों
के लिए प्रशिक्षण कलेंडर जारी
राजसमन्द 3 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल एक आदेश जारी कर पंचायतीराज आमचुनाव 2020 में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए विभिन्न चरणों में निर्वाचन कर्तव्यारुढ़ अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कलेंडर जारी किया है।
मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 नवम्बर, गुरुवार को समस्त चरणों के पीठासीन अधिकारी को प्रथम प्रशिक्षण, पंचायत समिति समस्त के लिये प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं ई.वी.एम. प्रायोगिक प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एरिया या जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण 12 नवंबर, गुरुवार एवं 13 नवंबर, शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
इसी प्रकार कार्यक्रम के तहत समस्त चरणों के प्रथम चरण के समस्त मतदान अधिकारी को प्रथम प्रशिक्षण 13 नवंबर, शुक्रवार को पंचायत समिति समस्त के लिये प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं ई.वी.एम. प्रायोगिक प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
इसी प्रकार प्रथम चरण के समस्त मतदान अधिकारी को अन्तिम प्रशिक्षण 22 नवंबर, रविवार को पंचायत समिति भीम के लिये प्रातः 8 बजे व पंचायत समिति देवगढ़ के लिये प्रातः 11 बजे से जिले के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
द्वितीय चरण के समस्त मतदान अधिकारी को अंतिम प्रशिक्षण 26 नवंबर, गुरुवार को पंचायत समिति रेलमगरा के लिए प्रातः 8 बजे से एवं पंचायत समिति खमनोर व देलवाड़ा के लिए प्रातः 11 बजे से जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
तृतीय चरण के समस्त मतदान अधिकारी को अन्तिम प्रशिक्षण 30 नवंबर, सोमवार को पंचायत समिति आमेट के लिए प्रातः 8 बजे से एवं पंचायत समिति राजसमंद के लिए प्रातः 11 बजे से जिले के राज के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
चतुर्थ चरण के समस्त मतदान अधिकारी को अंतिम प्रशिक्षण 4 दिसंबर, शुक्रवार को पंचायत समिति कुंभलगढ़ के लिए प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा।
इसी प्रकार 3 दिसंबर, गुरुवार को प्रातः 8 बजे से क्रम संख्या 1 से 100 तक जिला परिषद के सभा कक्ष में मतगणना कर्मियों एवं अतिरिक्त मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण एवं दोपहर एक बजे से क्रम संख्या 101 से 200 तक जिला परिषद के सभा कक्ष में मतगणना कर्मियों एवं अतिरिक्त मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा।