राजसमन्द / नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजसमन्द में किया प्रदर्शन
राजसमंद @भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापी अभियान नही सहेगा राजस्थान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा के राजसमन्द विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह खींची व जिला संयोजक अजय सोनी के नेतृव में 100 फिट रोड स्थित भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों को खिलाफ धरना प्रदर्शन किया
राणा राजसिंह मण्डल संयोजक नर्बदा शंकर पालिवाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर महिला दलित युवा व सन्त समाज पर नही सहेगा अत्याचार राजस्थान के नारों के साथ प्रदेशन कर राज्य सरकार को चेतावनी दी धरना प्रदर्शन के पूर्व राजसमन्द विधानसभा के सभी मण्डल संयोजको व पदाधिकारियो के सत्य पार्टी कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमो की रूप रेखा को लेकर प्रभारी खींची द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक विधानसभा संयोजक अशोक रांका सहसयोजक जवाहर जाट सविता सनाढ्य जिला मंत्री प्रदीप खत्री महेन्द्र सिंह चौहान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत उपप्रधान सुरेश कुमावत हिमत मेहता अयन जोशी नीलम न्याति राधारानी राजोरा हिम्मत सिह चुण्डावत देवीलाल जटिया दीपक शर्मा सहित भाजपा पदधिकारई व कार्यकर्ता उपस्थित थे