राजसमन्द / भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किया विधायक दीप्ति माहेश्वरी का भव्य स्वागत

राजसमंद @विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी को विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद विधानसभा क्षेत्र में सभी जगह जनता और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह झलक रहा है। विधायक दीप्ति का आज राज्यावास, जावद, केलवा, खण्डेल, लापस्या, गणेशपुरा जीतावास, कुरज, गोगाथला, पेमाखेड़ा, मेघाखेड़ा पीपली अहिरान, लालपुर आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया और उत्साह के साथ नारे लगाए।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्रवासियों के साथ चर्चा करते कहा कि राजस्थान की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार ने 5 वर्षों के जंगलराज में' प्रदेश को 10वर्ष पीछे कर दिया है। विकास, बेरोजगारी दूर करने और किसानों को ऋणमुक्त करने के नाम पर कांग्रेस पार्टी के वोट मांगे थे। किन्तु 5 वर्षों के जंगल राज में विकास थम गया, राजस्थान बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर आ गया और हजारों किसानों की जमीनें निलाम हो गयी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के विकस लिए विगत 5 वर्षों में कई हजार करोड़ रुपयों की सहायता दी। किन्तु भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कारण विकास के काम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। कोविड महामारी में देश के 100 करोड़ नागरिकों को निशुल्क टीके लगाए गए। राजस्थान में 21 नए चिकित्सा महाविद्यालय खोले गए। वस्तु एवं सेवा कर द्वारा भ्रष्टाचार रोक कर उपयोक्ताओं एवं व्यवसायियों को राहत दी गई। चुनाव में कांग्रेस की विदाई और कमल पर समर्थन ही राजस्थान के विकास की गारंटी है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भैरुजी मंदिर जावद, अम्बामाता मंदिर केलवा, खजुरिया श्याम, आकड़िया भैरूजी, समेलिया महादेव, चावण्डा माता मंदिर गोगाथला में देव दर्शन कर आर्शीवाद लिया। कुरज में रामद्वारा में संत प्रवर के दर्शन किए। विधायक दीप्ति के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं नें भी देव दर्शन किए।

Categories