राजसमन्द / प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 बिनोल शिविर प्रशासन गांवों के संग अभियान में आमजन के हुये कार्य शिविरों में हो रहा समस्याओं का निराकरण
प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 बिनोल शिविर प्रशासन गांवों के संग अभियान में आमजन के हुये कार्य शिविरों में हो रहा समस्याओं का निराकरण
राजसमंद प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आज पंचायत समिति बिनोल में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर का आयोजन में अपनी भूमिका अदा की।
पंचायत समिति के ग्राम वासियों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डॉ दिनेश राय उपस्थित हुए उन्होंने बताया कि प्रशासन गांवों के संग शिविर के माध्यम से राजस्थान सरकार ग्राम वासियों की समस्याओं का निराकरण उनके पंचायत समिति में आकर कर रही है जिसका लाभ लेंवे।
शिविर में राजस्व अभिलेख से खातों का शुद्धिकरण के 25 मामले आपसी सहमति से खातों का विभाजन के दो मामले सीमा ज्ञान पत्थरगढ़ी के दो प्रकरण आबादी विस्तार भूमि आवंटन के 3 प्रस्ताव सार्वजनिक राजकीय प्रयोजना भूमि आवंटन के 4 प्रस्ताव जाति मूल निवास हैसियत प्रमाण पत्र के 3 प्रकरणों को राजस्व रिकार्ड की मौके पर ही प्रति उपलब्ध के 15 मामले और 35 नामांतरण संबंधी प्रकरणों का शिविर में ही राजस्व विभाग के द्वारा निस्तारण किया गये
इसके साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग 5 नवीन जाब कार्ड जारी की गई जन्म मृत्यु के 50 से अधिक सर्टिफिकेट जारी किए गए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 116 लंबित पट्टो का निस्तानांतरण किया गया। इस अवसर पर शिविर में पीएचडी विभाग द्वारा पेयजल संबंधित शिकायतों का निराकरण किया गया गांव में खराब हैंडपंप को चालू किया गयां। बिनोल से 1 नवम्बर से रोडवेज चलेगी।
कृषि विभाग के द्वारा जल के कुशलतम उपयोग हेतु नहरी क्षेत्र में डिग्गी निर्माण फार्म पौंड निर्माण जल हौज निर्माण सिंचाई पाइप लाइन एवं फव्वारा सिंचाई संयंत्रे के आवेदन पत्र के 11 पंजीयन किए गए एवं राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत 1 ग्रामवासी को सहायता प्रदान की गई।
शिविर में समाज कल्याण विभाग राजसमंद द्वारा पालनहार योजना के तहत चार विद्यार्थियों को 1000 प्रति महीने छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जोड़ा गया मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना के एक आवेदन का निस्तारण हाथों हाथ में कर दिया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट कार्य करते हुए आईएम शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के 170 आवेदन कौशल समर्थ योजना के 170 आवेदन शिक्षा सेतु योजना के 10 आवेदन मुख्यमंत्री राजश्री योजना के 100 आवेदन सामूहिक विवाह अनुदान के 10 आवेदन प्रतिरक्षण टीकाकरण के 270 टीकाकरण प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 8 आवेदनों का शिविर के दौरान ही निस्तांतरण किया गया
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत 25 आधार कार्ड की सीडिंग को दुरुस्त किया गया श्रम विभाग द्वारा निर्माण कायोर्ं में नियोजित श्रमिकों को मंडल में पंजीयन योजना संबंधित 42 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया