राजसमन्द / अयोध्या में राम मंदिर नीव मुहूर्त पर मोरचना में आतिशबाजी के साथ दीप महोत्सव का आयोजन
(केलवा)पांच सौ वर्ष की देशवासियों की प्रतीक्षा पर दिनांक 5 अगस्त को अयोध्या में नीव मुहूर्त की खुशी में सम्पूर्ण देश मे दीपावली का माहौल है।इस खुशनुमा माहौल को यादगार बनाते हुए बालाजी मित्र मंडल मोरचना द्वारा निर्मल ग्राम पंचायत, पसुन्द के राजस्व ग्राम मोरचना में N.H 8 पर स्तिथ प्राचीन देवस्थान बालाजी मंदिर पर ग्रामवासियों ने जोरदार आतिशबाजी की गई ।हर्षोल्लास के माहौल में रंगोली बनाकर ग्रामीणों द्वारा 501 द्वीप प्रज्वलित किये गए।ततपश्चात संध्या आरती का आनंद लेते हुए जय श्री राम वंदेमातरम के नारों के उद्धघोष किया ।।
इस अवसर पर समाजसेवी हितेश जी जोशी व उनकी टीम मोरचना मित्र मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम के अवसर पर 51 किलो खीर प्रसाद का वितरण किया गया ।। कार्यक्रम में हितेश जोशी, सरपंच अयन जोशी, कैलाश पालीवाल , महेश साहू, किशन गायरी, विष्णु पालीवाल, जितेश जोशी, विकास जोशी, हरिश जोशी, प्रभुलाल पालीवाल, डालचंदजी भोई , सुरेश सेन व युवा टीम के कार्यकर्ता व ग्रामवाशि कार्यक्रम में उपस्थित थे ।।