राजसमन्द / जिले में फेक न्यूज़ की मॉनिटरिंग के लिए सेल का गठन
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल द्वारा एक आदेश जारी कर जिले में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया पर प्रचारित एवं प्रसारित भ्रामक एवं झूठी खबरों की मॉनिटरिंग के लिए फेक न्यूज़ पैनिक न्यूज़ मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। आदेशों के अनुसार जिला कलेक्टर ने सेल के सुचारू संचालन के लिए राजेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमंद को प्रभारी अधिकारी बनाया एवं सौरभ सिंगारिया सूचना जनसंपर्क अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।