राजसमन्द / जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों सूचना व जानकारी के लिये चेक पोस्ट स्थापित होंगे

                                        राजसमन्द, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर जिले में बाहर के जिलों या राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी के लिये जिले में  प्रत्येक उपखण्ड के प्रवेश बिन्दु पर चेक पोस्ट की स्थापना करने एवं पालना सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को आदेश व निर्देश जारी किये है।

    आदेशानुसार इनकी जानकारी एवं जांच के जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रें में चेक पाईन्ट की स्थापना की जाएगी। इन चेक पोस्ट पर राजसमन्द पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यकतानुसार 8-8 घण्टे की पारी के अनुसार जाप्ता लगाया जाएगा तथा 2-2 अध्यापक एवं भू.नि. नियुक्त जाएगे। जो बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना एकतिर््त कर उपखण्ड अधिकारी निर्देशानुसार क्वारेन्टाईन करवाएंगे।

Categories